कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत और 25 से अधिक घायल

Spread the love

कानपुर में दिल्ली से आ रही एक स्लीपर बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई, जिसमें 5 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 बच्चों सहित 25 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण था कि एक मासूम बच्चा बस से गिरकर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। उसकी मां का पैर कट गया और वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। पिता भी घायल हैं और सदमे में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिता अपनी छोटी बेटी को गोद में लिए मदद की तलाश करता रहा और बाद में जब उसने अपने बेटे की निर्जीव देह देखी तो वह बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यात्रियों ने बताया कि बस अचानक जोरदार झटके के साथ डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बस करीब 50 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर यातायात कम होने की वजह से घायल लोग 15–20 मिनट तक बस में फंसे रहे। मौके से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला।
बस (BR21P9389) नालंदा आरटीओ में वर्ष 2018 में प्रवीण अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड हुई थी। कई यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने और नशे की हालत में होने का शक है क्योंकि बस रास्ते भर लहराकर चल रही थी।

घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। सभी घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में यूपी, बिहार और हरियाणा के यात्री सवार थे।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!