कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

 

 

बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।

 

 

बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स में आयोजित स्वागत समारोह में फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू एवं कोरिया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े के आगमन पर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में दोनों पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम देवधारी यादव के मुख्य आतिथ्य एवं मुखार अहमद के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजन ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव कृष्णा प्रजापति एवं जिला महासचिव ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता और समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। संगठन की एकता और सामूहिक प्रयास ही समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम में जवाहरलाल राजवाड़े, हीरालाल साहू, विजय चक्रधारी, मोहन यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े (जमींदार), रामसाय राजवाड़े, जमुना प्रसाद राजवाड़े, छत्रपाल राजवाड़े, भूपेंद्र कुमार, रामेश्वर बघेल, देव कुमार, अंकितेश, ललित कुमार, हेमंत राजा सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!