सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।
प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान
सरगुजा। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किसान-मितान प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेश्वर पाठक, मन की बात सह प्रभारी श्री राजू राजवाड़े सहित सरगुजा किसान मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रदेश के 27,196 बूथों पर बनेगा किसान-मितान नेटवर्क
कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ किसानों के बीच सीधा संपर्क और संवाद स्थापित करने की दिशा में व्यापक पहल की जाएगी।
किसान-मितान अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु स्थापित करना है, ताकि अन्नदाताओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर मिले और पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

अन्नदाताओं की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे किसान-मितान
किसान-मितान केवल संगठनात्मक संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों की समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने तथा उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गांव-गांव में किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा किसानों के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और अन्नदाताओं के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा।

सरगुजा में अभियान को मिलेगी नई गति
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सरगुजा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की सहभागिता जिले में किसान-मितान अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक अभियान पहुंचाकर किसानों को संगठन एवं शासन की योजनाओं से जोड़ने पर जोर रहेगा।
किसान-मितान अभियान के माध्यम से किसान हित, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है।







