एसीबी/ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापे

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) पदोन्नति परीक्षा में हुई कथित धांधली के मामले में बुधवार सुबह एसीबी/ईओडब्ल्यू ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। प्रदेशभर में एक साथ 20 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, महासमुंद, गरियाबंद समेत कई शहरों में टीमों ने संबंधित अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर दबिश दी है।

सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। यह मुद्दा विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठा था, जिसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आ रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!