कपोट में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, विविध कार्यक्रमों ने बढ़ाई सांस्कृतिक शान

Spread the love

पाली। ग्राम फरसागुड़ा, कपोट विकासखंड पाली में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य, सहयोग और सेवा–भावना को सुदृढ़ बनाना था।

इस अवसर पर विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सामूहिक भोज, कंबल वितरण एवं विविध मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनजातीय बुजुर्गों व बच्चों ने पारंपरिक पोशाकों में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके संघर्षों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि किशोरीलाल बिष्णु ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को एकजुट कर प्राकृतिक अधिकारों की रक्षा की आवाज उठाई, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के संयोजक दीपक सोनी व जग्गा नगर कल्याण सेवा समिति बिलासपुर की टीम ने बताया कि जनजातीय संस्कृति की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता इस दिवस का मुख्य संदेश है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की शिक्षाएं त्याग, समर्पण और संघर्ष का सर्वोच्च उदाहरण हैं और आज भी युवाओं को नई दिशा देती हैं।

महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जनजातीय समाज की परंपराओं, समस्याओं और समाधान के रास्तों पर व्यापक चर्चा की।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!