रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात :  ढाई साल के मासूम बच्चे को पिता ने मार डाला मां भी थी सब जानकर खामोश

Spread the love

कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में ढाई साल के मासूम प्रशांत सेन की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 2 साल 7 माह के इस बच्चे को पिछले 15 दिनों से लगातार यातनाएं झेलनी पड़ रही थीं। आरोप है कि सौतेले पिता आसिब खान (24) ने बच्चे को इतनी निर्ममता से पीटा कि उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। हैरानी की बात यह है कि बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार इस अत्याचार से पूरी तरह अवगत थी, फिर भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

पोस्टमार्टम में खुला कच्चा चिट्ठा

मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर प्रशांत को एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे स्पष्ट रूप से अननेचुरल डेथ यानी हत्या बताया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर पर गंभीर आंतरिक चोटें, नाक, सीने और पेट पर गहरे घाव, और 30 से अधिक फ्रैक्चर मिलने की पुष्टि की है।

स्वीकारोक्ति में उभरी हैवानियत

पुलिस पूछताछ में आसिब और रेशमी दोनों ने बच्चे को लगातार पीटने की बात मानी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को पिछले 15 दिनों से बिना रुके हाथ-मुक्कों से मारा जा रहा था। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके के निरीक्षण के आधार पर इसे हत्या करार दिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इलाके में उबाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत अक्सर घायल दिखता था, लेकिन उसकी मां हर बार बहाना बनाकर बात छिपा देती थी। घटना सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते किसी ने इसकी शिकायत की होती, तो शायद मासूम की जान बच सकती थी।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मां ने इस घटना को क्यों छिपाया और क्या बच्चे के साथ पहले भी ऐसा व्यवहार किया गया था। दोनों आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!