रायगढ़ : 28–29 नवंबर को श्री राणी सती दादी मंदिर में मंगसिर उत्सव, सुरभि बिजुरिका देंगी भजन प्रस्तुति

Spread the love



रायगढ़ के गांधी गंज स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य मंगसिर उत्सव का आयोजन 28 और 29 नवंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका आशा टाइटन ने बताया कि दादी सेवा समिति की सभी सदस्याएं उत्सव की तैयारियों में पूरी निष्ठा और सक्रियता से जुटी हुई हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को मेहंदी उत्सव आयोजित होगा, जबकि 29 नवंबर को दादी जी का सिंगार, गजरा और चुनरी उत्सव पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से देश की सुप्रसिद्ध गायिका सुरभि बिजुरिका भजन और मंगल पाठ की प्रस्तुति देंगी।

मंगल पाठ के उपरांत दादी जी को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और भव्य महाआरती संपन्न होगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को दादी प्रसाद वितरित किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष श्रीमती दर्पना सिंघल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दादी भक्तों में मंगसिर उत्सव को लेकर गजब का उत्साह है। रायगढ़ के अलावा आसपास के जिलों और ओडिशा से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजन हेतु आते हैं।

समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती अनिता नरेडी ने सभी नागरिकों, धर्मप्रемियों और दादी भक्तों से 29 नवंबर को गांधी गंज स्थित दादी मंदिर पहुंचकर मंगसिर दादी महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!