छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर सुकली गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।








