RBI का बड़ा फैसला : अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका क्रेडिट स्कोर

Spread the love

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों, EMI भरने वालों और नया लोन लेने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने महत्वपूर्ण बदलाव लागू कर दिया है। अब आपका क्रेडिट स्कोर महीने में एक बार नहीं, बल्कि हर सात दिन में अपडेट किया जाएगा। इससे आपकी वित्तीय गतिविधियों का असर तुरंत क्रेडिट रिपोर्ट में दिखाई देने लगेगा।

पहले बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान क्रेडिट ब्यूरो को महीने में एक बार या पखवाड़े में डेटा भेजते थे। नई व्यवस्था के तहत बैंक महीने की 7, 14, 21, 28 तारीखों और महीने के आखिरी दिन डेटा रिपोर्ट करेंगे। यानी क्रेडिट कार्ड बिल भरने, EMI क्लियर करने, नया लोन लेने या लोन बंद करने जैसी हर गतिविधि का रिकॉर्ड उसी सप्ताह आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में शामिल होगा।

नई व्यवस्था के फायदे

  • EMI या बिल समय पर भरते ही स्कोर तुरंत सुधरेगा।
  • बेहतर क्रेडिट स्कोर से कम ब्याज दर पर लोन लेने में सुविधा मिलेगी।
  • नए लोन की मंजूरी तेजी से होगी।
  • बैंकों को ताज़ा डेटा मिलेगा, जिससे जोखिम मूल्यांकन अधिक सटीक होगा।
  • डिफॉल्ट और धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी तथा लोन प्रोसेसिंग तेज होगी।

क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच का तीन अंकों का नंबर होता है, जो आपकी लोन क्षमता को दर्शाता है। स्कोर जितना ज्यादा, लोन मिलने की संभावना उतनी अधिक।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!