व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड समेत 3 घायल; एक संदिग्ध गिरफ्तार

Spread the love


अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में दो नेशनल गार्ड जवानों समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि किसी की मौत नहीं हुई है।

घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और तेजी से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारियों ने कई ब्लॉकों को सील कर दिया और आम नागरिकों के लिए नो-एंट्री ज़ोन घोषित कर दिया।

FBI शामिल, जांच शुरू

FBI के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस ने कहा है कि स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को आशंका है कि हमलावर विदेशी पृष्ठभूमि का हो सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घायल नेशनल गार्ड जवानों के प्रति चिंता जताई और कहा कि हमलावर को अपने अपराध की “बहुत बड़ी कीमत” चुकानी पड़ेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना, नेशनल गार्ड और कानून प्रवर्तन एजेंसियां देश की सुरक्षा के लिए असाधारण रूप से समर्पित हैं और सरकार उनकी पूरी तरह समर्थन में खड़ी है।

गलत जानकारी देने पर गवर्नर ने हटाई पोस्ट

वेस्ट वर्जीनिया के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में दो नेशनल गार्ड की मौत का दावा किया था, लेकिन बाद में जानकारी गलत पाते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट तुरंत हटा दी।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!