रायपुर में DGP-IG सम्मेलन की कमान संभाली PM मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा के नए आयामों पर गहन चर्चा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक (DGP) और महानिरीक्षक (IG) सम्मेलन की अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन देश की सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने इसे सुरक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारों के आदान-प्रदान का उत्कृष्ट मंच बताया।

नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में तीन दिवसीय यह सम्मेलन कल से शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी आज और कल इसके कई महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के DGP सहित केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे हैं।

इस बार सम्मेलन का विषय “विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” रखा गया है। चर्चा का फोकस नए युग की चुनौतियों का सामना करते हुए एक उन्नत सुरक्षा ढांचा विकसित करने पर है।
सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-निरोधक रणनीतियाँ, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, तथा पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!