IND vs SA 3rd ODI : विजाग मैच से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, दो स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

Spread the love

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच वाइजैग में होने वाला है. साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से पिछले मैच में जीत दर्ज की थी. अब टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उनके लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी चोटिल हो गए हैं. इसी कारण वो वनडे से बाहर हो चुके हैं. ये साउथ अफ्रीका के लिए टेंशन बढ़ाने वाली बात है.

साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी हुए चोटिल

साउथ अफ्रीका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी के चोटिल होने की जानकारी फैंस को दी. वो वाइजैग में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो चुके हैं. बर्गर को दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ था और कुछ ऐसा ही दर्द टोनी डी जोरजी को भी बल्लेबाजी करते हुए उठा था. इसी कारण वो रिटायर हो गए थे. दोनों खिलाड़ियों की शुक्रवार को जांच हुई और पता चला कि वो मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. इसी वजह से वो सीरीज का आखिरी वनडे नहीं खेल पाएंगे.

टी20 सीरीज भी मिस करेंगे टोनी डी जॉर्जी

टोनी डी जॉर्जी साउथ अफ्रीका की टी20 टीम का भी अहम हिस्सा हैं. 9 दिसंबर से भारत के खिलाफ उनकी टी20 श्रृंखला शुरू होने वाली है और डी जॉर्जी चोटिल होने के कारण इससे भी बाहर हो चुके हैं. वो साउथ अफ्रीका वापस रवाना हो जाएंगे. अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का कोई ऐलान नहीं हुआ.

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने क्वेना मफाका को टी20 स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उम्मीद की जा रही थी कि वो चोट से ठीक होकर भारत के खिलाफ खेलेंगे. हालांकि, वो हैमस्ट्रिंग इंजरी से सही तरह से रिहैब नहीं कर पाए और उन्होंने अपना नाम स्क्वाड से वापस ले लिया है. उनकी जगह लुथो सिपामला को टी20 टीम में जगह मिली है

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!