8 दिसंबर 2025 राशिफल: सोमवार का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण?

Spread the love
Aaj Ka Rashifal: राशिफल के जरिए दिनभर घटने वाली घटनाओं की जानकारी दिन शुरू होने से पहले ही मिल सकती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 8 दिसंबर 2025 का राशिफल.
Aaj Ka Panchang 8 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और पंचमी तिथि रहेगी. साथ ही बालव करण, कौलव करण, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, ब्रह्म योग, इन्द्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो मीन राशि में शनि देव, कुंभ राशि में ग्रह राहु, सिंह राशि में ग्रह केतु और मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहने वाले हैं, जबकि वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह के साथ बुध ग्रह और शुक्र ग्रह रहेंगे. वहीं, धनु राशि में मंगल ग्रह रहेंगे, जबकि कर्क राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

मेष राशि:
काफी संघर्ष के बाद आज मेष राशि वालों को परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी. धीरे-धीरे आपका भाग्य भी साथ देने लगेगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी.

वृषभ राशि:
आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी. हालांकि, अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी.

मिथुन राशि:
आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है. उम्मीद है कि मिथुन राशि वालों की अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान हो जाएंगे. दिनभर स्वास्थ्य भी मिथुन राशि वालों का ठीक रहेगा.

कर्क राशि:
आज का दिन बहन-भाई की चिंता में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं. यदि घरवालों की सहमति हो गई तो आज 8 दिसंबर 2025 को स्थान परिवर्तन का भी योग है.

सिंह राशि:
आज आपको कारोबार की चिंता परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है. नौकरीपेशा जातक अपने दिन को खास बनाना चाहते हैं तो वो आलस्य व आराम को त्यागें.

कन्या राशि:
आज कन्या राशि के जातकों को विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है. हालांकि, अंत में आपको लाभ ही होगा. कुछ समय के बाद आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होंगे.

तुला राशि:
आज आप अकारण ही चिंतित व परेशान रहेंगे. हालांकि, सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित कर पाने में सफल होंगे.

वृश्चिक राशि:
आज अकस्मात मंगलमय समाचार आपको मिलेगा. कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में अपने ऊपर तनाव हावि न होने दें, नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. आज आप निराशाजनक विचारों को अपने मन में न आने दें. आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा.

धनु राशि:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ होगा. खासकर, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. धनु राशि के जातक रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, नहीं तो नुकसान होना तय है.

मकर राशि:
आज सामाजिक व धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा. साथ ही खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले मकर राशि वालों को शुभ समाचार भी मिल सकता है.

कुंभ राशि:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज आपको मिल सकता है. इसके अलावा आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है. आध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी.

मीन राशि:
उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग आपके लिए खुलेंगे. आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढ़ने की संभावना है. आज आप किसी को भी उधार न दें, नहीं तो वापस मिलने में दिक्कत होगी.

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज छोटी दिवाली पर 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 7 November 2056       मेष राशिफल   आज मेहनत से परिणाम संवरेंगे। करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें.…

    Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!