IndiGo flight cancel : सातवें दिन भी जारी रद्दीकरण, देशभर के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Spread the love

हवाई यात्री अभी तक IndiGo संकट झेल रहे हैं। आज इस संकट का सातवां दिन है। सातवें दिन अभी तक 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक समेत कई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इधर, इंडिगो इयरलाइन ने 3 दिनों में हालात सामान्य करने का दावा किया है।

दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर सोमवार को अभी तक 134 उड़ानें रद्द हुईं। इसमें 75 फ्लाइट आनी थीं और 59 को रवाना होना था। वहीं कर्नाटक के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आने वाली 65 और जाने वालीं 62 उड़ानें रद्द कर दी गईं। हैदराबाद में इंडिगो की 77 उड़ानें रद्द हुईं। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंडियो संकट से देशभर में हवाई यात्री परेशान हो रहे हैं। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर फंसे एक यात्री ने बताया कि वह जयपुर से आया था और 5 दिसंबर को शाम 5.55 बजे निर्धारित इंडिगो की उड़ान से वापसी का टिकट था। इसे रद्द कर दिया गया और हवाई अड्डे पर बहुत अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण कर्मचारियों ने खिड़की बंद कर दी और हम वापस चले गए। कहा कि मैंने 3 दिनों तक कोशिश की, लेकिन न तो मेरा टिकट रिशेड्यूल किया गया और न ही शिकायत संपर्क नंबर पर कोई जवाब आया। हमने आखिरकार 2 दिन पहले एयर इंडिया की उड़ान में एक टिकट बुक किया, जिसकी कीमत हमें 25,800 रुपये पड़ी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!