Donald Trump News : ट्रंप का यूक्रेन शांति प्रस्ताव खारिज, जेलेंस्की पर उठे नए सवाल

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने 8 युद्ध समाप्त कर दिए. रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाना मुझे लगा था कि यह थोड़ा आसान होगा, लेकिन इसे आसान नहीं बनाया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे यह जानकार निराशा हुई है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक प्रस्ताव नहीं पढ़ा है. रूस को इससे कोई आपत्ति नहीं है. जेलेंस्की के लोगों को भी प्रस्ताव पसंद आया, लेकिन मुझे जेलेंस्की को इससे आपत्ति है, क्या अब वह नहीं चाहते कि युद्ध खत्म हो?

जेलेंस्की को प्रस्ताव में बदलाव होने की उम्मीद

वहीं जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करके कहा कि उमरोव और जनरल ह्नातोव अमेरिका से यूरोप जा रहे हैं, जहां वे गुप्त शांति वार्ता कर रहे हैं. उन्हें पूरी जानकारी मिलने की उम्मीद है, खासकर इस बारे में कि अमेरिकियों ने रूस को क्या संदेश दिया और अमेरिका अब यूक्रेन पीस प्लान के किन पॉइंट्स में बदलाव करने को तैयार है. जेलेंस्की ने यह भी कहा कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ उनकी हालिया बातचीत क्रिएटिव लेकिन टफ रही. लंदन और ब्रुसेल्स में अगली बैठकें होंगी, लेकिन फिलहाल जंग रोकने को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है, इसलिए रूस की सेना भी लगातार हमले करही है.

रूस को हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन सम्मानजनक शांति का हकदार है. यहां शांति होगी या नहीं, यह पूरी तरह रूस पर निर्भर करता है. रूस पर यूरोपीय देशों का दबाव है और अमेरिका, यूरोप और अन्य सहयोगियों के साथ उनकी बातचीत चल रही है, लेकिन रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. रोजाना यूक्रेन पर हमला करने के लिए, हमारे लोगों के खिलाफ लगातार आतंक फैलाने के लिए और खुद से युद्ध की शुरुआत करने के लिए. रूस की सेना आए दिन यूक्रेन पर हमला कर रही है और अब रूस की सेना रिहायशी इलाके में बम गिराने लगी है, जिससे लोगों के घर तबाह हो रहे हैं, यह अत्याचार है.

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!