पत्नी के मनाने से इनकार पर युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Spread the love

बालोद जिले के गुरेदा गांव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना कारण

बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम गुरेदा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अर्जुंदा निवासी महेंद्र कुमार देवांगन (28 वर्ष) पिता हरीश चंद्र देवांगन के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पत्नी से मिलने आया था ससुराल, रात में उठाया यह कदम

मृतक महेंद्र कुमार देवांगन चंद्रपुर में रहकर मजदूरी करता था और अपनी माता व छोटे भाई के साथ रहता था। तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले एक साल से मायके में रह रही थी। महेंद्र बार-बार पत्नी को मनाने आता था, लेकिन वह ससुराल छोड़ने को तैयार नहीं थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह पत्नी से मिलने गुरेदा आया और देर रात ससुराल के पीछे खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घर में मातम छा गया।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, लेकिन रखा गया गुप्त

घटना की जानकारी मिलते ही गुण्डरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, लेकिन पुलिस ने उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

पति को छोड़ने को तैयार नहीं थी पत्नी, बार-बार लौट जाता था मायूस

परिजनों के मुताबिक, महेंद्र अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए कई बार ससुराल गया था, लेकिन हर बार उसे मायूसी हाथ लगती थी। इस बार भी पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया, जिससे निराश होकर उसने जान दे दी

पुलिस कर रही मामले की जांच

गुण्डरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या की वजह सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!