iPhone 16 Pro जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ OPPO Reno 15C, 12GB रैम और 6500mAh बैटरी से मचाएगा तहलका

Spread the love

सीरीज में कंपनी ने एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 6,500mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। इस तगड़े फोन को कंपनी ने घरेलू मार्केट यानी चीन में पेश किया है। जल्द ही, इसे ग्लोबली पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Reno 15C के नाम से पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन iPhone 16 Pro की तरह है। आइए, जानते हैं ओप्पो के इस बजट फोन की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में…

Oppo Reno 15C की कीमत

चीन में इस फोन को CNY 2899 यानी लगभग 37,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 3199 यानी लगभग 41,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Aurora Blue, College Blue और Starlight Blue में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 15C के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.59 इंच के FHD+ रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। ओप्पो के इस पोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स और टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Reno 15c में 6500mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या फिर धूल में खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth 5.5, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!