26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार EU के शीर्ष नेता होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

नई दिल्ली । इस बार 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस की परेड में यूरोपीय संघ (EU) के शीर्ष नेता पहली बार विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के मुख्य अतिथि के तौर आने की पुष्टि हो गई है। दोनों शीर्ष नेता भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए भी भारत आ रहे हैं, जो 26 जनवरी के आसपास आयोजित किया जाना है।

भारत और EU ने 8 दिसंबर को नई दिल्ली में लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत दोबारा शुरू की। दोनों पक्षों का लक्ष्य एक दशक से चल रही वार्ता को जल्द ही पूरा करना है। शिखर सम्मेलन में प्रस्तावित FTA पर भी चर्चा होगी। दोनों पक्ष वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश नियमों, सरकारी खरीद और नियामक मानकों, जिनमें स्वच्छता और तकनीकी आवश्यकताएं शामिल हैं, से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इस बार जनवरी 2025 में गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उससे पहले 2024 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो मुख्य अतिथि थे और 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। 2021 और 2022 में कोरोना वायरस के कारण कोई विशेष मेहमान नहीं था। 2020 में ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो, 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हुए थे।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!