नए साल 2026 में बढ़ेगा मोबाइल रिचार्ज का बोझ, जियो-एयरटेल-VI बढ़ा सकते हैं टैरिफ

Spread the love

नए साल 2026 में आपको अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इंडियन प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स जियो, एयरटेल और VI प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे कर सकते हैं। इससे पहले 2024 में बढ़ोतरी हुई थी। टेलीकॉम कंपनियों के पास टैरिफ बढ़ाने के लिए 2 साल का वक्त होता है, इसलिए माना जा रहा है कि 2026 में मोबाइल रिचार्ज महंगे हो सकते हैं।

कितनी बढ़ेगी कीमत ?

जानकारी के मुताबिक सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियां बेहतर या ज्यादा कीमत वाले प्लान के साथ OTT बेनिफिट्स देकर और अब सिर्फ 2GB डेली डेटा प्लान के साथ 5G बंडल करके इनडायरेक्ट तरीके से टैरिफ बढ़ा रही हैं।

और महंगा होगा 5G !

टेलीकॉम कंपनियां जब रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाएंगी तो 5G नेटवर्क का एक्सेस और भी महंगा हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब 2026 में 4G/5G प्लान, प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों में 16-20% टैरिफ बढ़ोतरी हो सकती है। इससे F27 में कंपनियों के लिए ARPU में मजबूत बढ़ोतरी होगी।

एयरटेल का बढ़ेगा एवरेज यूजर रेवेन्यू

एयरटेल अभी दूसरे क्वार्टर के आखिर में 256 रुपये एवरेज रेवेन्यू पर यूजर पर है। टैरिफ बढ़ने के बाद ये 300 रुपये के ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) पर पहुंच सकती है। टेलीकॉम कंपनियों का टॉप लाइन रेवेन्यू तो बढ़ेगा ही, उनकी बॉटम लाइन पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा।

कब बढ़ सकती हैं रिचार्ज प्लान की कीमत ?

टेलीकॉम कंपनियां 2026 में अप्रैल से जून के बीच में रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं। ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 2026-27 की पहली तिमाही में अपने टैरिफ 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं।प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान महंगे होंगे।

आपको कितने पैसे ज्यादा देने होंगे ?

अगर आप जियो के यूजर हैं तो अभी आप 1.5 GB डेली डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 299 रुपये में खरीदते हैं। टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद आपको यही प्लान 347 रुपये से लेकर 359 रुपये तक का खरीदना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!