क्रिसमस और नए साल से पहले रायपुर में रेव पार्टी पर छापा, युवकों के पास से नशीला पदार्थ जब्त

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर में नए साल और क्रिसमस से पहले चल रही रेव पार्टियों और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित JD फार्महाउस में देर रात चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने दबिश देकर 15 लड़कों और 7 लड़कियों समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों sपास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रेव पार्टी का आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता और यूथ विंग के जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी उर्फ DJ विक्की द्वारा किया गया था। DJ विक्की शहर के विभिन्न क्लबों में DJ बजाने की आड़ में सक्रिय बताया जा रहा है।

ड्रग्स बरामद, आयोजक समेत कई युवक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान देवांश ठाकुर और विकास दास मानिकपुरी (DJ विक्की) के पास से ड्रग्स बरामद किए गए हैं। सभी 22 लोग नशे की हालत में पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत थाना विधानसभा में कार्रवाई की गई।

इंस्टाग्राम स्टोरी से उठा विवाद
मामले में चौंकाने वाला पहलू यह है कि कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले ही DJ विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट कर दावा किया था कि वह शहर में रेव पार्टियों और ड्रग्स के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसी स्टोरी के जरिए उसने शहर के क्लब संचालकों पर दबाव बनाकर उन्हें डराने-धमकाने और वसूली करने की कोशिश भी की।

सूत्र बताते हैं कि क्लब संचालकों से टकराव के बाद DJ विक्की ने अलग स्थान पर फार्महाउस में खुद रेव पार्टी आयोजित की, जहां पुलिस ने छापा मारकर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

कैसे मिली पुलिस को सूचना
दिनांक 17-18 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पिरदा स्थित JD फार्महाउस में तेज आवाज में संगीत, शराब और नशे के साथ हंगामा किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद युवक-युवतियां नशे की हालत में थे और समझाइश के बावजूद हुल्लड़बाजी कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में अशांति की स्थिति बनी।

फार्महाउस बना “आफ्टर पार्टी” का केंद्र
सूत्रों का दावा है कि JD फार्महाउस केवल एक आयोजन स्थल नहीं, बल्कि क्लबों में होने वाली पार्टियों के बाद की “आफ्टर पार्टी” का केंद्र बन चुका था। यहां रेव पार्टियां सुबह तक चलती थीं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क, ड्रग्स की सप्लाई चेन और आयोजकों की भूमिका की जांच कर रही है।

राजनीतिक संरक्षण के आरोप
सूत्रों का यह भी कहना है कि राजधानी और प्रदेश के अन्य हिस्सों में चल रही रेव पार्टियों और फार्महाउस कल्चर को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है। वर्ष 2017 से इस तरह की पार्टियों का चलन बढ़ा, लेकिन अब पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए हैं।

पुलिस का कहना
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। ड्रग्स सप्लायर, आयोजकों और पर्दे के पीछे मौजूद नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। यदि किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राजधानी रायपुर में इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेव पार्टियों और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!