रायगढ़ वन मंडल में फिर हाथी शावक की मौत, तालाब में नहाते समय हादसे की संभावना

Spread the love

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथी शावक का शव बरामद हुआ है। रायगढ़ वन मंडल के बड़झरिया गांव में तालाब के पास हाथी के शावक का शव मिला है। शावक की उम्र तकरीबन छह महीने की है। आशंका जताई जा रही है कि, नहाने के दौरान पानी में डूबने से शावक की मौत हुई है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा हुआ और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि, बढ़झरिया इलाके में 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। शुक्रवार की देर शाम भी हाथी तालाब के इर्द-गिर्द देखे गए थे।

पीएम के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे हाथी के शावक का शव देखा इसके बाद वन अमले को इसकी सूचना दी। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव के पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन अमले ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!