तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Spread the love

बिलासपुर। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार आदिले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दोस्त उदय पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार आदिले कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरहाडबरी गांव के निवासी थे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में जवान के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में थी। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी लेकर अपने गृह जिले आए थे। मनीष का एक मकान बिलासपुर में भी है, जहां उनका परिवार निवास करता है।

बुधवार, 17 दिसंबर को मनीष अपने गांव जोरहाडबरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्र उदय पाल के साथ बाइक से बिलासपुर लौट रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे, जब दोनों तोरवा इलाके के लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मनीष के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उदय पाल को भी गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उदय पाल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक जवान के परिवार में कोहराम मच गया। गांव और इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

    छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में नमन, भोजली महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से गूंजा समारोह, प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!