दंतैल हाथी अज़गरबहार से आगे बढ़कर पहुंचा परसाखोला के पास, जंगल जाने पर खतरा, इन पिकनिक स्पॉट जाने का प्लान हो तो कर दे कैंसिल

Spread the love

कोरबा। दल से भटक कर जंगल में घूम रहा हाथी कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में चार लोगों की जान लेने के बाद अजगर बाहर होते बालको वन परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया है। हाथी रात में सरायपाली भटगांव होते हुए परसाखोला के जंगल में पहुंचा और फिर आगे बढ़ता गया। शनिवार सुबह 9 बजे की स्थिति में हाथी केसलपुर गांव के पास जंगल पहुंच गया है। हाथी का आगे केसला, गहनिया होते पसरखेत रेंज की ओर लौटने का रूट है।

इन क्षेत्रों के गांव की सुरक्षा के लिए रात भर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी करती रही। हाथी की मौजूदगी परसाखोला के आसपास होने से आगे के नवाडीह, टापरा, सुवरधार, बेला, केसला, गहनिया, दूधीटांगर समेत अन्य गांव में अलर्ट जारी किया गया है।

ग्रामीणों को सावधान रहने और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह वन विभाग ने दी है। दूसरी ओर कॉफी प्वाइंट समेत अन्य पिकनिक स्पॉट केसला, फुटहामुड़ा, गहनिया की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है। लोगों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार की अलख: इंडियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, ज्ञान-बुद्धि के दाता से विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    रक्तदान से जीवनदान का संदेश, यातायात जागरूकता से सड़क सुरक्षा का संकल्प

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/बांकीमोंगरा। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/बांकीमोंगरा। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए अरदा चौक, बांकीमोंगरा में 12 सितंबर 2026, शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!