रायगढ़ में ट्रैफिक अव्यवस्था पर युवा कांग्रेस का आक्रोश, यातायात थाने में नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रायगढ़ शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने अपने साथियों के साथ जोरदार विरोध दर्ज कराया। पूर्व सूचना के तहत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे युवा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल यातायात थाने पहुंचा, जहां नारेबाजी करते हुए ट्रैफिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान राकेश पाण्डेय ने कहा कि रायगढ़ एक तेजी से विकसित होती औद्योगिक नगरी है, जहां वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था अब भी पुराने सिस्टम पर चल रही है, जिसके चलते शहर की अधिकांश सड़कों पर दोपहर और शाम के समय जाम आम बात हो गई है। लोगों के लिए वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक विभाग के पास न तो पर्याप्त बल है और न ही प्रभावी मॉनिटरिंग। रोजाना जाम लगने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं होती, जबकि सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए एक वाहन शहर में घूमता रहता है। इससे अनियंत्रित ट्रैफिक की समस्या और गंभीर होती जा रही है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने बिना पार्किंग के संचालित बड़े प्रतिष्ठानों पर सख्ती की मांग की। साथ ही कंपनियों की बसों के कारण लगने वाले जाम पर ठोस प्लानिंग और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि बिना स्पष्ट योजना और कड़े एक्शन के रायगढ़ की ट्रैफिक समस्या का समाधान संभव नहीं है।

ज्ञापन सौंपने वाली टोली ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द इस मुद्दे पर गंभीर पहल नहीं की, तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!