स्थानीय लोगों की नारेबाजी से बढ़ा तनाव, बांग्लादेश के बाद अब न्यूजीलैंड में भी भारतीय निशाने पर

Spread the love

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सिख समुदाय के नगर कीर्तन का वहां के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. उन्होंने नगर कीर्तन करने वालें सिखों का रास्ता रोका और सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ये भारत नहीं बल्कि न्यूजीलैंड है, इसे न्यूजीलैंड ही रहने दो. विरोध जताने वाले लोगों के हाथों में बैनर थे, जिनपर लिखा था कि ये हमारी जमीन है और यही हमारा स्टैंड है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शनिवार को साउथ ऑकलैंड के मुनरेवा में सिख समुदाय की तरफ से नगर कीर्तन निकाला जा रहा था. ये कीर्तन गुरुद्वारा नानकसर ठाठ इशर दरबार से शुरू हुआ था. पूरे इलाके में चक्कर लगाने के बाद सिख समुदाय के लोगों का नगर कीर्तन वापस लौट रहा था कि तभी वहां अचानक प्रदर्शनकारी आ धमके और उनके साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने हाका प्रदर्शन भी किया जो माओरी संस्कृति से जुड़ा एक पारंपरिक प्रदर्शन है, जिसे अलग-अलग अवसरों पर किया जाता है. इन सबके बावजूद भी सिख समुदाय के लोगों ने वहां संयम बरतते हुए उनसे किसी तरह की झड़प नहीं की. गनीमत ये रही कि न्यूजीलैंड पुलिस समय रहते वहां पहुंच गई और उन्होंने बीचबचाव करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से दूर कर दिया.

CM भगवंत मान ने क्या कहा?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि न्यूजीलैंड जैसे विकसित देशों से उन्हें इस तरह की उम्मीद नहीं है, हर किसी को अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का पूरा हक है. सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूजीलैंड सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए, उन्हें न्यूजीलैंड के राजदूत के सामने इस पर ऐतराज जाहिर करना चाहिए.

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!