धान खरीदी केंद्र बरगवां का निरीक्षण: निगरानी समिति ने किसानों से की चर्चा, उठाव न होने से खरीदी पर संकट

Spread the love

सुमर दास की कलम से……✍️

सरगुजा । आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को निगरानी समिति के सदस्य सुमर दास द्वारा जिला सरगुजा के धान खरीदी केंद्र बरगवां का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में पहुंचे किसानों से मुलाकात कर धान विक्रय की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं और संभावित समस्याओं को लेकर जानकारी ली।



निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि वर्तमान में समिति की ओर से धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। आज केंद्र में कुल 26 किसानों ने धान विक्रय के लिए उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके पश्चात निगरानी समिति सदस्य ने बरगवां समिति के प्रबंधक अनिल कश्यप से चर्चा की। प्रबंधक ने जानकारी दी कि खरीदी केंद्र की भंडारण क्षमता 7,200 क्विंटल है, जबकि अब तक लगभग 14.94 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से धान का समय पर उठाव नहीं होने के कारण भंडारण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।



समिति प्रबंधक के अनुसार यदि जल्द ही धान का उठाव नहीं किया गया, तो जगह के अभाव में सोमवार 28 दिसंबर 2025 से धान खरीदी बंद होने की स्थिति बन सकती है। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निरीक्षण के दौरान निगरानी समिति ने शासन और संबंधित विभागों से शीघ्र धान उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया बाधित न हो और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!