छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हंगामा, तोड़फोड़ की घटना

Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बंद दौरान शहर के मैग्नेटो मॉल में हंगामे और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार क्रिसमस आयोजन और मॉल में की गई सजावट को लेकर कुछ प्रदर्शनकारी भड़क गए और मॉल परिसर में तोड़फोड़ की। फिलहाल स्थिति सामन्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंद के दौरान हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मैग्नेटो मॉल पहुंचे और वहां क्रिसमस से जुड़ी सजावट और कार्यक्रमों पर आपत्ति जताने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और प्रदर्शनकारियों ने मॉल के भीतर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी।

फूल और सजावट का सामान हर जगह बिखरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर मॉल परिसर में शांति व्यवस्था बहाल की। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि मॉल को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

राज्यभर में दिखा बंद का असर

छत्तीसगढ़ बंद का असर राज्यभर में देखने को मिल रहा है। धर्मांतरण और कांकेर में हुई हिंसा के विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं। राजधानी रायपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लाठी-डंडा लेकर निकले और बाजार बंद कराने पहुंचे।

इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिष्ठान बंद कराए गए। वहीं कोरबा में सुबह होते ही लोग मुख्य चौक-चौराहों पर जुटने लगे। निहारिका घंटाघर, सुभाष चौक, कोसाबाड़ी और टीपी नगर क्षेत्र में बंद समर्थक दुकानों को बंद कराते नजर आए।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!