Dhurandhar and Avatar 3 Box Office Collection: 20 दिनों में ‘धुरंधर’ की धमाकेदार कमाई, ‘अवतार 3’ भी मजबूत

Spread the love

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं. इन 20 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. कमाई के मामले में फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी कास्ट की काफी तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर ‘अवतार 3’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 20वें दिन 17.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.52% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 17.35%, दोपहर के शो 31.60%, शाम के शो 37.17% और रात के शो 43.96% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 607.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ ने 935.75 करोड़ की कमाई कर ली है और ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘अवतार 3’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर ‘अवतार: फायर एंड एश’ की कमाई में छठे दिन उछाल देखने को मिला. फिल्म ने छठे दिन 10.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95.75 करोड़ की ही कमाई की है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 4000 करोड़ हो गया है. भारत में आंकड़ों के हिसाब से ‘अवतार 3’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से काफी पीछे है.

‘धुरंधर’ की कास्ट

‘धुरंधर’ को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी कास्ट की खूब तारीफ हो रही है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी भी लीड रोल में हैं. इन सभी ने फिल्म में कमाल का काम कर ऑडियंस का दिल जीता है.

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!