दिल्ली में पांचवां राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Spread the love

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 दिसंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में एक साझा विकास एजेंडा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। यह सम्मेलन भारत के नागरिकों को मानव पूंजी के रूप में स्थापित करने के लिए सहयोगात्मक कार्रवाई का आधार तैयार करेगा। इसके लिए शिक्षा प्रणालियों को मजबूत करने, कौशल विकास पहलों को आगे बढ़ाने और देशभर में भविष्य के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने के लिए ठोस रणनीतियां विकसित की जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी। 28 दिसंबर को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को राष्ट्रपति गुमला में अंतरराष्ट्रीय जनसांस्कृतिक समागम और कार्तिक यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करेंगी और कई लोगों को सम्मानित भी करेंगी।

सीएम मोहन यादव का सतना दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव 27 दिसम्बर को सतना जिले में 652 करोड़ 54 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। सीएम मोहन यादव 31 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ISBT और 8 करोड़ 39 लाख रुपये लागत के नवनिर्मित धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे।

सीनियर पुलिस अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी में 27 और 28 दिसंबर को डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तर्ज पर वरिष्ठ पुलिस अफसरों की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पुलिसिंग को लेकर आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में दोनों ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!