Google का बड़ा अपडेट: बिना नया अकाउंट बनाए बदलेगा ईमेल एड्रेस

Spread the love

Gmail ID Change Feature: सालों से यूजर जिस बदलाव का इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार हकीकत बनने वाला है। Google अब Gmail ID बदलने का फीचर (Google new feature 2025) लाने की तैयारी में है, जिससे करोड़ों यूजर्स को नया अकाउंट बनाने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

Google एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें यूजर अपने पुराने Gmail Address को बिना नया अकाउंट बनाए बदल सकेंगे। इसका मतलब यह होगा कि यूजर अपने @gmail.com वाले ईमेल को अपडेट कर पाएंगे और फिर भी उनका पूरा डेटा सुरक्षित रहेगा। मेल, Google Drive फाइल्स, Photos, Contacts और YouTube अकाउंट—सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा। यह बदलाव Gmail प्लेटफॉर्म के इतिहास में सबसे अहम अपडेट माना जा रहा है। Gmail username update

पुरानी ID से छुटकारा मिल सकेगा

अब तक यदि यूजर अपनी ईमेल ID बदलना चाहते थे तो उन्हें नया Gmail अकाउंट बनाना पड़ता था। इससे बड़ी मुश्किलें शुरू होती थीं—बैंकिंग, UPI, सोशल मीडिया, ऑफिस अकाउंट और सरकारी दस्तावेजों में ईमेल अपडेट करना काफी मुश्किल होता था। इसी वजह से लोग अपनी स्कूल या कॉलेज वाली अजीब-सी ईमेल ID को सालों तक ढोते रहे। नया फीचर आने के बाद यह सिरदर्द खत्म हो जाएगा और यूजर अपनी प्रोफेशनल जरूरत के अनुसार नया यूज़रनेम सेट कर सकेंगे। Gmail alias feature

पुराना ईमेल भी रहेगा सक्रिय

Google के प्लान के अनुसार जब यूजर अपना ईमेल एड्रेस बदलेंगे तो पुराना Gmail ID बंद नहीं होगा। वह एक Alias या Backup Address की तरह सक्रिय रहेगा। अगर कोई मेल पुराने पते पर भेजता है, तो वह भी उसी इनबॉक्स में आएगा। इससे यूजर अपने पुराने Contacts से जुड़े रहेंगे। Gmail का यह फीचर पूरी पहचान बदले बिना यूजर को नई डिजिटल पहचान देगा।

गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सीमाएं भी तय होंगी

Google इस फीचर को पूरी तरह खुली छूट के रूप में लॉन्च नहीं करेगा। सुरक्षा और Misuse रोकने के लिए कुछ नियम बनाए जा रहे हैं। एक बार Gmail ID बदलने के बाद दोबारा तुरंत बदलने की अनुमति नहीं होगी। संभव है कि बदलाव के बीच एक निश्चित समय का Gap रखा जाए। साथ ही एक अकाउंट में सीमित बार ही ईमेल एड्रेस बदलने की सुविधा मिलेगी।

डिस्प्ले नेम और ईमेल एड्रेस दोनों बदल पाएंगे

कई यूजर अब तक सोचते थे कि डिस्प्ले नेम बदलना ही Gmail ID बदलना है, जबकि ऐसा नहीं था। डिस्प्ले नेम पहले से बदला जा सकता था, लेकिन असली ईमेल एड्रेस कभी नहीं बदला जा सकता था। नया फीचर इसी कमी को दूर करेगा और यूजर को वास्तविक ईमेल अपडेट करने की सुविधा देगा।

डिजिटल रीब्रांडिंग का मौका मिलेगा करोड़ों यूजर्स को

यह फीचर न सिर्फ आम लोगों बल्कि प्रोफेशनल्स, Freelancers, Creators और बिजनेस कम्युनिटी के लिए भी बड़ा बदलाव साबित होगा। कई लोग जल्दबाजी में बनाई गई ईमेल ID के कारण प्रोफेशनल दुनिया में असहज महसूस करते थे। नया Gmail Address चुनने का यह ऑप्शन उनके लिए डिजिटल रीब्रांडिंग का बड़ा मौका होगा।

धीरे-धीरे रोलआउट होगा नया फीचर

Google की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन Support Pages पर इसके संकेत मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स को यह ऑप्शन Beta Stage में दिखने लगा है। माना जा रहा है कि Google इसे धीर-धीरे सभी देशों में रोलआउट करेगा ताकि सिक्योरिटी और Misuse पर पूरा नियंत्रण रखा जा सके।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!