स्विट्जरलैंड में नए साल की खुशियां मातम में बदलीं, नाइट बार धमाके व अग्निकांड में 47 की मौत, 5 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Spread the love

स्विट्जरलैंड में आल्पस की पहाड़ियों की तलहटी में बसे क्रांस-मोंटाना शहर के स्की रिजॉर्ट में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 47 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. रिजॉर्ट के ले कॉन्स्टेलेशन नामक नाइट बार में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, जब धमाका हुआ. अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद बार में भयंकर आग लग गई, जिसमें करीब 115 लोग बुरी तरह झुलसे. शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं.

5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
स्विट्जरलैंड पुलिस ने जांच और सबूतों के आधार पर धमाके को बम धमाका या आतंकी हमला कहने से इनकार किया है, लेकिन देश की सरकार ने हादसे को इतिहास की बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है और देश में 5 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. वहीं आग लगने का कारण आतिशबाजी की चिंगारी को बताया जा रहा है, जो शैंपेन के संपर्क में आने से आग बनी और फिर एक के बाद एक चीजों में आग लगती चली गई. इस तरह लकड़ी से बना नाइट बार जलकर राख हो गया

पूरा का पूरा रिजॉर्ट जलकर राख
पुलिस के अनुसार, रिजॉर्ट में इटली, फ्रांस समेत कई देशों के टूरिस्ट और लोकल लोग नए साल का जश्न मना रहे थे कि अचानक धमाका हुआ और आग लग गई. धमाका होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़े, लेकिन लकड़ी का बना रिजॉर्ट धू-धू कर जलने लगा. एयर फायर ब्रिगेड और दमकल वाहनों ने मौके पर आकर आग बुझाई, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला जा सका. हादसे के बाद इलाके को नो फ्लाई जोन बना दिया गया है.

स्विट्जरलैंड का मशहूर टूरिस्ट प्लेस
बता दें कि क्रांस मोंटाना शहर स्विट्जरलैंड का मशहूर टूरिस्ट प्लेस है, जो हसीन वादियों के लिए पसंद किया जाता है. यहां लोग गोल्फ खेलने और स्नोबोर्डिंग के लिए आते हैं. वहीं जिस स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ है, वह राजधानी बर्न से 2 घंटे दूरी पर है. हालांकि गर्म और शुष्क मौसम के दौरान स्विट्जरलैंड के जंगलों में आग लगती रहती है, लेकिन इस तरह के धमाके और अग्निकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. सरकार ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने को कहा है.

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!