नए साल पर भारत–पाकिस्तान के बीच परमाणु स्थलों की सूची का आदान-प्रदान, 34 साल पुरानी परंपरा निभेगी

Spread the love

पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान की हरकतें जगजाहिर हैं। नए साल पर दोनों देश एक दूसरे को एक लिस्ट शेयर करेंगे। इसमें दोनों देशों के परमाणु स्थलों की जानकारी होगी। पिछले 34 सालों से नए साल के पहले दिन यह परंपरा निभाई जाती है।

पिछली बार भारत ने पाक को 17 परमाणु स्थल और पाकिस्तान ने भारत को 25 परमाणु स्थलों की लिस्ट दी थी। ये परंपरा शुरू क्यों और कब हुई, आइए विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, 1991 के द्विपक्षीय समझौते के तहत हर साल 1 जनवरी को ये आदान प्रदान होता है। समझौते का उद्देश्य था कि अगर दोनों देशों में युद्ध हुआ तो एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद यह प्रक्रिया कभी रुकी नहीं। पिछले साल के आदान-प्रदान में भारत ने पाकिस्तान को 17 परमाणु स्थलों की सूची सौंपी थी, जबकि पाकिस्तान ने भारत को 25 स्थलों की जानकारी दी। आज भी इस विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच नई  दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ यह आदान-प्रदान होगा।

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!