पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ

Spread the love

रायपुर । राजधानी सहित प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।

इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी में बढ़ गया पारा
शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.3 और 0.7 डिग्री अधिक रहा। दिन में धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर महसूस किया गया।

दिनभर बादल करीब 20 प्रतिशत रहे और हवा की गति लगभग शांत रही। शहर में बारिश दर्ज नहीं की गई। शनिवार को रायपुर शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

जगदलपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड और राजनांदगांव में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी।

  • Related Posts

    अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

    बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!