छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव: तेज ठंड के बीच हल्की बारिश के आसार, पहले बढ़ेगा फिर गिरेगा तापमान

Spread the love

छत्तीसगढ़ में तेज ठंड के साथ साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री तापमान बढ़ सकता है। वहीं इसके बाद फिर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने मिलेगी। जिसका असर आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों के बाद भी इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाने की भी आशंका है।

सबसे गर्म और ठंड

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों के तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.4 डिग्री, जगदलपुर में 28.9 डिग्री और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.8 डिग्री और पेंड्रारोड में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में ठंड और अधिक बढ़ सकता है।

  • Related Posts

    अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

    बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!