राशिफल 3 जनवरी 2026 : नए साल के तीसरे दिन मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Spread the love

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. स्वस्थ मन से सारे कार्य कर पाएंगे. इसके अलावा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बीतेगा. दिनभर घर में खुशी का माहौल रहेगा.

वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त रहेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खासकर, आंखों में पीड़ा होने की संभावना है. आज फिजूल खर्च हो सकता है.

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है क्योंकि धन की प्राप्ति होगी. मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी. इसके अलावा उत्तम भोजन का सुख मिलेगा. मिथुन राशि वालों को संतान की तरफ से आज शुभ समाचार मिलेंगे.

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए काफी आरामदायक रहेगा. हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा. इसके अलावा नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. कुंडली में आज प्रमोशन होने का भी योग है. परिजनों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श कर सकते हैं.

सिंह राशि
आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में समय बीतेगा. हालांकि, आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति रहेगी.

कन्या राशि
संभव हो तो आज बाहर का खाना-पीना टालें. साथ ही वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं.

तुला राशि
आज आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. साथ ही नए वस्त्रों की खरीदारी होगी और मान-सम्मान मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले अचानक धन लाभ हो सकता है. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि
गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. विवाहित जातकों की स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. इसके अलावा आज धन लाभ होगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे.

धनु राशि
आज आप यात्रा करने से बचें क्योंकि पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा कुछ काम में सफलता न मिलने से निराशा रहेगी. आपकी आज साहित्य एवं कला के प्रति रुचि बढ़ेगी. दिन खत्म होने से पहले प्रिय मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा.

मकर राशि
आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि, इसका आपको ध्यान रखना होगा कि परिवार में झगड़ा न हो. इसके अलावा पैसों का लेन-देन करते समय लापरवाही न दिखाएं. आज आपको अधिक लाभ लेने की लालच में हानि हो सकती है.

कुंभ राशि
आज आप मानसिक रूप से अपने को बहुत हल्का महसूस करेंगे. साथ ही भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे. आज आपकी मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी.

मीन राशि
आज आपको अपने खर्चे पर संयम रखना होगा. इसके अलावा किसी से झगड़ा न हो, इसका खास ध्यान रखें. साथ ही धन के लेन-देन में सावधानी बरतें.

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज छोटी दिवाली पर 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 7 November 2056       मेष राशिफल   आज मेहनत से परिणाम संवरेंगे। करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें.…

    Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!