अवैध खनन व परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में 31 वाहन जब्त

Spread the love

रायगढ़ । कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन अभियान चलाया। बीते एक सप्ताह में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त कुल 31 वाहनों को जब्त किया गया है।

खनिज विभाग की टीम ने अभियान के तहत अवैध रेत परिवहन में लगे 27 ट्रैक्टर और 1 हाईवा, निम्न श्रेणी चूना पत्थर के 2 हाईवा तथा बोल्डर परिवहन में प्रयुक्त 1 ट्रैक्टर को पकड़ा। जब्त सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर, थाना खरसिया और रैरूमाचौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसी क्रम में खनिज मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर 02 जनवरी की रात ग्राम पंचायत संबलपुरी, तहसील रायगढ़ में आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान एक जेसीबी और तीन टिपर वाहनों के माध्यम से अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जाना पाया गया। वाहन चालकों के बयान के अनुसार यह कार्य रायगढ़ निवासी हरिओम अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा था। इस मामले में संलिप्त सभी वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में सुरक्षित रखा गया है।

जिला खनिज अधिकारी श्री रामाकांत सोनी ने बताया कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी जिले में अवैध खनन पर इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!