बालोद के लिमहाटोला में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Spread the love

बालोद । बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ गईं।

मोटरसाइकिल सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चिकन लेने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में बस में सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया।

दादा ट्रेवल्स की यह बस भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी, जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि रविदास महाराज की पवित्र कलश यात्रा का जशपुर में ऐतिहासिक स्वागत

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     श्री बालाजी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पवित्र कलश की स्थापना, संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश…

    ‘परवाज़’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवेदनशील संवाद: नशामुक्त समाज, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर। बेटियों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा किटी समूह द्वारा संचालित ‘परवाज़’ कार्यक्रम के अंतर्गत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!