अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ? क्योंकि आपके शहर की 10 हजार लड़कियां इस ऐप पर एक्टिव हैं?

Spread the love

फेसबुक पर वायरल RILU ऐप का जाल, छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहा निशाना

छत्तीसगढ़ । अंबिकापुर । विशेष रिपोर्ट

“अब अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ, क्योंकि अंबिकापुर की 10 हजार लड़कियां इस ऐप पर एक्टिव हैं” —

महज़ 16 सेकेंड के इस भड़काऊ विज्ञापन के जरिए एक संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन RILU ऐप छत्तीसगढ़ के युवाओं और आम लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है।

इस विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि प्रतापपुर से लेकर लुंड्रा, रामानुजगंज से लेकर उदयपुर तक के लोग खुद इस ऐप को “ट्राई” कर सकते हैं। यह प्रचार फेसबुक जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच तेजी से बढ़ रही है।

डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड की आशंका

साइबर विशेषज्ञों और जानकारों का मानना है कि इस तरह के ऐप्स का मुख्य उद्देश्य भोली-भाली जनता, खासकर युवाओं का निजी डेटा इकट्ठा करना होता है।

ऐसे ऐप इंस्टॉल करते ही मोबाइल से—

कॉन्टैक्ट लिस्ट फोटो और वीडियो लोकेशन ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां

तक एक्सेस मांगा जाता है, जिसके बाद ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग और वित्तीय फ्रॉड की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

फर्जी प्रोफाइल, झूठे दावे

विज्ञापन में “हजारों लड़कियों के एक्टिव होने” का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में ऐसे ऐप्स पर अधिकतर प्रोफाइल फर्जी या बॉट द्वारा संचालित होती हैं।

कई मामलों में शुरुआत में चैटिंग के बाद यूजर से—

पैसे मांगे जाते हैं प्रीमियम मेंबरशिप के नाम पर भुगतान कराया जाता है निजी फोटो/वीडियो लेकर ब्लैकमेल किया जाता है

स्थानीय युवाओं को बनाया जा रहा निशाना

चिंताजनक बात यह है कि विज्ञापन में अंबिकापुर, प्रतापपुर, लुंड्रा, रामानुजगंज, उदयपुर जैसे स्थानीय इलाकों का नाम लेकर भरोसा पैदा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के युवा आसानी से झांसे में आ जाएं।

भारत सम्मान की अपील

भारत सम्मान नागरिकों से अपील करता है कि—

ऐसे भ्रामक और उत्तेजक सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहें किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें मोबाइल में अनावश्यक परमिशन बिल्कुल न दें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या फ्रॉड की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें

सवाल जो प्रशासन से पूछे जाने चाहिए

फेसबुक पर ऐसे विज्ञापनों को चलाने की अनुमति कैसे मिल रही है? RILU ऐप के संचालक कौन हैं और कहां से ऑपरेट कर रहे हैं? क्या साइबर पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है?

सावधान रहें, सतर्क रहें —

ऑनलाइन रिश्तों के नाम पर बिछाए जा रहे जाल से खुद को और अपने परिवार को बचाएं।

उस फर्जी ऐप के विज्ञापन का लिंक…

https://www.facebook.com/share/r/17hNUp5PQJ/?mibextid=wwXIfr

पूरा वीडियो यहाँ देखें

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!