राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने मालवाहक वाहनों पर लगाये रेडियम पट्टी

Spread the love

रायगढ़ । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर लगातार विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों तथा सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात पुलिस द्वारा हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर मालवाहक वाहनों के आगे एवं पीछे रेडियम पट्टी लगाई जा रही है, ताकि अंधेरे या कम रोशनी की स्थिति में वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सके और आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि रेडियम पट्टी की चमक से वाहन दूर से ही दिखाई देने लगते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटना की संभावना कम होती है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक मालवाहक वाहनों पर रेडियम लगाए जाएंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!