कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा, सीएचसी पुसौर में हुआ निरीक्षण

Spread the love

रायगढ़, 5 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चन्द्रा एवं डीएनटी टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी पुसौर में कुष्ठ रोग से संबंधित रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट की विस्तृत जांच की गई। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद नायक के साथ कुष्ठ कार्यक्रम की प्रगति, उपचाराधीन प्रकरणों, दवा वितरण, फॉलो-अप एवं सर्विलांस गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर सहमति बनाई गई। इसी क्रम में डूमरमुड़ा क्षेत्र में ग्रेड-2 अक्षमता से प्रभावित मरीज का साक्षात्कार लिया गया।

मरीज की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, उपचार की निरंतरता, पुनर्वास एवं सामाजिक सहयोग से जुड़े पहलुओं की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिड़मिड़ा में कुष्ठ कार्यक्रम से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई, जिसमें केस मैनेजमेंट, रेफरल प्रक्रिया एवं रिकॉर्ड संधारण की गुणवत्ता का आंकलन किया गया।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चन्द्रा ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार, अक्षमता की रोकथाम तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नियमित फील्ड विजिट एवं सतत निगरानी के माध्यम से कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान संबंधित चिकित्सक, एनएमए श्री एम.पी. साहू, एनएमए श्री दिनेश यादव, अन्य स्टाफ तथा कुष्ठ कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!