कोसीर धान खरीदी केंद्र में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, किसानों को मिली शासन की योजनाओं की जानकारी

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कोसीर धान खरीदी केंद्र में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय प्रबंधन तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में आपेक्स बैंक से आए चंद्राकर सर ने किसानों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को बैंक खातों के सही उपयोग, डिजिटल लेन-देन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण, बीमा योजनाओं एवं समय पर ऋण चुकाने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही चंद्राकर सर ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान खरीदी व्यवस्था, फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी सरल शब्दों में समझाई।

शिविर में उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। किसानों ने ऐसे उपयोगी शिविरों के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में किसानों से वित्तीय रूप से सशक्त बनने एवं शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

    Spread the love

    Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

    “रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!