आज का राशिफल : 9 जनवरी 2026, शुक्रवार जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Spread the love

मेष राशि: 
आज आप अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जबकि विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. जमीन जायदाद के मसले आज निपट सकते हैं.

वृषभ राशि: 
धार्मिक कार्यों में आपकी आज रुचि बढ़ेगी. साथ ही लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा. इसके अलावा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. दिन खत्म होने से पहले मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

मिथुन राशि: 
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. हालांकि, किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी. बिना पूछे आज अपनी राय किसी को भी न दें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं.

कर्क राशि: 
आपके अपनों को आपकी जरूरत है. उनके साथ समय बिताएं. हालांकि, आज मौज-मस्ती पर खर्च होगा. आज आप पिता के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिंतित रहेंगे.

सिंह राशि: 
आज आप अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं. साथ ही उन्नति की राह में बाधा आएगी. दिन खत्म होने से पहले कोई खुशखबरी सुन सकते हैं. यदि आज यात्रा कर रहे हैं तो वो सुखद रहेगी.

कन्या राशि: 
किसी की सिफारिश से जरूरी कार्य पूरा हो सकता है. इसके अलावा संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा. संतान सुख की प्राप्ति होना आज संभव है.

तुला राशि: 
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा. किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. आज आप अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, इससे लाभ होगा

वृश्चिक राशि: 
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी. साथ ही कुछ नया सीखने को मिलेगा. हालांकि, जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं. इसके अलावा नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी.

धनु राशि: 
आज आप किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे. हालांकि, जीवनसाथी के साथ मतभेद होना संभव है. इसके अलावा मनचाहा जवाब न मिलने से 9 जनवरी 2026 को आप निराश रहेंगे.

मकर राशि: 
स्वयं अपने आप पर आज आप नियंत्रण खो देंगे, जिस कारण मित्रों से मतभेद हो सकता है. साथ ही कार्यस्थल पर हानि के योग हैं.

कुंभ राशि: 
अपने प्रोफेशन से आप नाखुश रहेंगे. हालांकि, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी. इसके अलावा जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. दिन खत्म होने से पहले कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है.

मीन राशि: 
घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी. साथ ही आप राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दिन खत्म होने से पहले पैसों का लेन-देन होना संभव है. आज आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!