जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Spread the love

बिलासपुर। जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचकर हर कोने की तलाशी ले रहा है।बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात हैं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस धमकी देने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • Related Posts

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    राष्ट्रीय कारीगर आंदोलन में छत्तीसगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी, कृष्णा प्रजापति के हाथों में जमीनी अभियान की कमान

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     31 अक्टूबर को कन्याकुमारी में जुटेंगे 29 राज्यों के प्रतिनिधि, कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर बनेगी राष्ट्रीय रणनीति भारत के लाखों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!