बिलासपुर (सरकंडा)। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में बीती रात रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में शामिल कार का नंबर CG 12 AU 0995 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मौके पर मचा कोहराम, देर रात तक चला रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तेज रफ्तार बनी मौत की वजह
प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस हाइवा चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

इलाके में मातम, भारी वाहनों पर उठे सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










