स्वामी विवेकानंद जयंती पर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज का आयोजन, विचारों को किया गया स्मरण

Spread the love

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विचारों और कृतित्व पर प्रकाश
कार्यक्रम में प्रदेश सलाहकार अचिंतो कुमार बोस ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भावपूर्ण कविता पाठ के माध्यम से उनके विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रूपा रहा ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया। वहीं शुभ्रा दत्ता ने सारगर्भित उद्बोधन देकर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि और सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सर्वभंग समाज के सुजीत मित्र की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धर, प्रदेश सचिव रंजीत बोस, प्रदेश सलाहकार अचिंतो कुमार बोस, जिला अध्यक्ष अनूप कुमार विश्वास, जिला महासचिव नारायण चंद्र दे, महिला विंग अध्यक्ष पूर्ति धर, महिला महासचिव कल्पना डे सहित अशोक शर्मा, मनीष साहू, चंद्र चक्रवर्ती, रूपा रहा, शुभ्रा दत्ता, गीता दत्त, रूपाली चक्रवर्ती, प्रणति बारिक, अनामिका चक्रवर्ती, अरुंधति मुखर्जी, मीता बसु, अल्पना मजूमदार, रिंकू मजूमदार, झरना मजूमदार, सुब्रतो मजूमदार, डॉक्टर अजय विश्वास, मोना विश्वास, अनूप कुमार, ताप्ती, सविता, राखी गुहा, श्रीमा दास, शिवली मजूमदार, सुनीता राय, देवव्रत मजूमदार, साईं गोकुल, सविता राय, रंजन मुखर्जी, पूर्णिमा चक्रवर्ती, पी.के. घोष, गंगाधर दे, रॉबिन राय, कमलेश कीर्ति, एस.के. मिश्रा, प्रतिमा बैनर्जी, सृजन दत्त सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को समाज तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!