मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक जब्त

Spread the love

जशपुर। थाना पत्थलगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें एवं एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल पांच बाइक जब्त की गई हैं। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजेश पावले (उम्र 26 वर्ष), निवासी नकना, थाना सीतापुर
  2. राकेश सिंह पावले (उम्र 24 वर्ष), निवासी मंगारी, थाना सीतापुर
  3. अजय सिंह पावले (उम्र 19 वर्ष), निवासी नकना, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा

जब्ती विवरण

  • चोरी की गई मोटरसाइकिलें – 04
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – 01
    कुल जब्त मोटरसाइकिलें – 05

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी अमित कुजूर (उम्र 27 वर्ष), निवासी दिवानपुर घुलामा, थाना पत्थलगांव ने 12 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 जनवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-14 एमएम 1203 से फुलेता साप्ताहिक बाजार गया था। बाजार के दौरान उसने मोटरसाइकिल अम्बिकापुर मार्ग किनारे खड़ी की थी, लेकिन वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।

रिपोर्ट के आधार पर थाना पत्थलगांव में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को राजेश पावले अपने साथियों राकेश सिंह पावले और अजय सिंह पावले के साथ बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम को देखकर आरोपी छिपने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मुख्य आरोपी राजेश पावले के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल सीजी-14 एमएम 1203 एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई। वहीं, राकेश सिंह पावले की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई एक हीरो एचएफ डिलक्स और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा अजय सिंह पावले की निशानदेही पर एक प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस कार्रवाई

उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 13 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विनीत पाण्डेय, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक लेखन साहू सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का बयान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “थाना पत्थलगांव पुलिस ने इस चोरी के प्रकरण में न केवल प्रार्थी की मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि अन्य तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।”

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!