आरंग में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से पिता-पुत्र सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Spread the love

रायपुर के समीप आरंग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमे बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को हाइवा ने टक्कर मार. इस हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, आरंग के बागेश्वर पारा में रहने वाला मंगलू जलक्षत्री शुक्रवार सुबह अपने बेटे तिलक जलक्षत्री और परिवार के ही श्रवण के साथ एक ही बाइक में सवार होकर पारागांव में महानदी में मछली पकड़ने जा रहा था. इसी दौरान नेशनल हाइवे 53 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मुरूम लोड हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों हाइवा के नीचे आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाइवा में मुरूम भरा था हादसा इतना जबरदस्त था कि हाइवा बाइक सवारों को दूर तक घसीटकर ले गई. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!