राजस्थान के उदयपुर में गैंगरेप एक लड़की को फार्म हाउस में धोखा से बुलाया

Spread the love

राजस्थान के उदयपुर में गैंगरेप की घटना होने की बात सामने आई है। इस बार तीन युवकों ने महाराष्ट्र की एक युवती के साथ एक फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन कर लिया है। शेष 2 की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मुम्बई की रहने वाली एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि हिरणमगरी क्षेत्र निवासी करण सिंह ने उसे इवेंट के सिलसिले में महाराष्ट्र से उदयपुर बुलाया था। इनकार करने पर उसने ज्यादा रुपए देने का लालच दिया।

यहां आने पर आरोपी उसे सुखेर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गया। वहां आरोपी करणसिंह उसके अन्य साथियों ने शराब पार्टी की। खुद ने शराब पी. वहीं युवती को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ बलात्कार किया।

इस दौरान आरोपी के तीन अन्य साथी भी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। युवती ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके आधार पर सुखेर थाना पुलिस ने गुरुवार रात को केस दर्ज किया है। कुछ ही दिनों में दूसरी बार गैंग रेप का केस सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आला अधिकारी भी थाने पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!