साउथ एशियन चैंपियनशिप में खरसिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

खरसिया। नेपाल के सिद्धार्थनगर (भैरहवा) में आयोजित ओपन कॉम्बैट साउथ एशियन चैंपियनशिप में खरसिया के खिलाड़ियों ने कॉम्बैट कुश्ती (मल्ल युद्ध) एवं मिक्स्ड मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

अंडर-13 वर्ग में ध्रुव चक्रधारी ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर-15 वर्ग में अंजू सिद्धार्थ, जागृति, कुनाल पटेल, पुष्पराज एवं दुष्यंत पटेल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए, जबकि नंदा वैष्णव, निहाल एवं ईशांत पेसवानी ने सिल्वर मेडल और आदर्श ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

सभी खिलाड़ियों ने कोच चिंतामणि चक्रधारी एवं महिला कोच दीप्ती साहू के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कमलेश यादव एवं देवेंद्र धीमर भी प्रतियोगिता में शामिल रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लुंबिनी प्रदेश, नेपाल के खेल मंत्री श्री संतोष कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!