राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शदन आर. शाह ने सौंपी अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी
बिलासपुर। भा.ज.पा. जनकल्याण मंच के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पल्लव धर को मंच का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शदन आर. शाह द्वारा की गई है। संगठन ने उनसे भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनकल्याणकारी सिद्धांतों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए संगठन की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की अपेक्षा जताई है।
पाँच मूल सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार की सौंपी जिम्मेदारी
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पल्लव धर भा.ज.पा. जनकल्याण मंच के पाँच प्रमुख सिद्धांतों—
राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्म समभाव) तथा गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक एवं आर्थिक विषयों में)—को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव से वैचारिक मजबूती को नई गति मिलेगी।
लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय
पल्लव धर वर्तमान में छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वे प्रदेश महासचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा एवं सरस्वती पूजा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को व्यापक स्वरूप मिला। साथ ही वर्ष 2011-12 से बंगाली भवन निर्माण कार्य को संगठित रूप से आगे बढ़ाया गया।
नशा मुक्ति व सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान
ॐ साई सेवा समिति के माध्यम से विगत 15 वर्षों से निरंतर नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। पार्षद कार्यकाल के दौरान विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवन निर्माण में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। सामाजिक समरसता, सेवा और जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है।
राजनीतिक व संगठनात्मक अनुभव रहा सशक्त
भाजपा संगठन में पल्लव धर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, पीएम विश्वकर्मा योजना के मंडल संयोजक, मंडल महामंत्री एवं शहर महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही आरएसएस के धर्म जागरण समन्वय विभाग में जिला योजना प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं विभिन्न आयोगों व निगम-मंडलों में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
खेल एवं सामाजिक आयोजनों में भी अग्रणी
पल्लव धर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, यू-25 कबड्डी आयोजन एवं प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता जैसे बड़े खेल आयोजनों का सफल आयोजन किया गया है, जिससे युवाओं को मंच और प्रोत्साहन मिला।
संगठन में नई ऊर्जा का संचार
पल्लव धर की प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति से भा.ज.पा. जनकल्याण मंच में नई ऊर्जा और वैचारिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक दक्षता से मंच के उद्देश्यों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर
श्याम कुमार गुप्ता (प्रदेश सचिव) एवं पिंटू सिंह (प्रदेश मंत्री) ने पल्लव धर को नई जिम्मेदारी के लिए विशेष शुभकामनाएं दीं।










